पंजाब को कर्ज मुक्त, प्रगतिशील राज्य बनाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को कर्ज मुक्त, प्रगतिशील और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। यहां सरकार व्यापार मिलन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के ‘बुरे कर्मों’ के कारण राज्य को कर्ज विरासत में मिला है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, जिसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मान के हवाले से कहा गया कि पहली बार व्यापारी राज्य को उच्च वृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए निर्णय लेने में अभिन्न अंग बन गए हैं। राज्य विधानसभा में पांच मार्च को पेश किए गए राज्य बजट पर मान ने कहा कि यह प्रगतिशील और जीवंत पंजाब के लिए एक खाका है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More