भारतीय नौसेना में MH60R Seahawk Helicopter शामिल किया गया

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

भारतीय नौसेना ने बुधवार को एमएच 60आर सीहॉक बहु-उद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया, जिससे रणनीतिक जल क्षेत्र में बल की निगरानी और युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।आईएनएएस 334 सीहॉक नौसेना वायु स्क्वाड्रन को नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की उपस्थिति में कोच्चि में आईएनएस गरुड़ में एक समारोह में शामिल किया गया। अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एमएच 60आर सीहॉक, ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है। हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह रोधी युद्ध, खोज, बचाव तथा चिकित्सा अभियान सहित अन्य अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More