शांति का माहौल होने पर ही विकास हो सकता है : President Murmu

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि विकास तभी हो सकता है जब शांति का माहौल हो, और कई धार्मिक संस्थान देश में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने के लिए काम कर रहे हैं।
मुर्मू यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में ‘ब्रह्म कुमारी’ के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल हुईं और कहा ,‘‘हम असली खुशी तभी हासिल कर सकते हैं जब हम अपनी भौतिक इच्छाओं को सीमित कर दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकास तभी हो सकता है जब शांति मौजूद हो…ब्रह्म कुमारी लोगों को उनके जीवन के उद्देश्य का एहसास कराने का प्रयास कर रही हैं और उन्हें शांति और सद्भाव के साथ जीवन जीने में मदद कर रही हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रह्म कुमारी अहिंसा, भाईचारा और सहिष्णुता के भारतीय मूल्यों का भी देश-विदेश में प्रसार कर रही हैं। मुर्मू 28 फरवरी से राज्य के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More