Gurdaspur Lok Sabha सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा : Yuvraj Singh

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

भारत के पूर्व हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं और पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में है, जिसे वह अपनी संस्थाके माध्यम से जारी रखेंगे।

युवराज (42) ने शुक्रवार को ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मीडिया में आई खबरों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में निहित है, और मैं अपनी संस्था यूवीकैन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। ’’

इससे पहले मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवराज सिंह को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। इस सीट से फिलहाल अभिनेता सनी देओल भाजपा सांसद है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More