मैं लोगों के स्नेह की वजह से अक्सर ओडिशा आती हूं: President Murmu

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि वह अक्सर ओडिशा और राज्य में अपने गृह जिले मयूरभंज की यात्रा केवल यहां के लोगों के प्यार और लगाव की वजह से करती हैं।
मुर्मू ने अपने गृह नगर रायरंगपुर में केंद्र सरकार के एक होलीडे होम का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि मैं अक्सर ओडिशा आती रहती हूं। यह मेरे जन्मस्थान के प्रति प्रेम और लोगों का स्नेह है जो मुझे इस जगह के लिए आकर्षित करता है। मैं अपने जन्मस्थान को नहीं भूल सकती।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More