मंडावली थाना पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलों में शामिल रहें एक अपराधि सहित दो लुटेरे को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दिल्ली के मंडावली थाना पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलों में शामिल रहें एक अपराधि सहित दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ मोहित उर्फ गंजा उर्फ ब्रूसली निवासी रेलवे कॉलोनी, मंडावली और 22 वर्षीय सूरज कुमार गुप्ता निवासी बड़ा चौक शिव मंदिर, मंडावली के रुप में हुई है। उनके पास से लूटा हुआ बटुआ बरामद किया है।

पुर्वी दिल्ली के डीसीप अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 19 फरवरी को पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया की वे गुरुग्राम में ट्रैवल एसोसिएट के रूप में काम करता है। घर लौटते समय उसकी गली में दो लोग शराब पी रहे थे। अनलोगो की शराब की ऑफर को ठुकराया तो उन्होंने मारपीट कर जबरदस्ती पर्स छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांघ शुरु की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र और सूरज के रूप में हुई , दोनों मंडावली के निवासी हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा हुआ पर्स भी बरामद किया। आरोपी पुष्पेंद्र पहले भी 19 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More