अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव फरवरी में आगरा में 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता दोपहर में सपा के कार्यालय पहुंचे और यादव को 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने राजेंद्र चौधरी ने बताया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और अन्य नेता यहां विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण पत्र यादव को दिया। चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में नहीं थे, इसलिए पत्र मैंने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यादव 25 फरवरी को दोपहर दो बजे आगरा में गांधी की यात्रा में उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया, अखिलेश यादव कार्यालय में नहीं थे और वह नयी दिल्ली में हैं। हमारे नेताओं ने निमंत्रण दिया है और वह 25 फरवरी को यात्रा में शामिल होंगे। सपा और कांग्रेस दोनों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More