Mumbai दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर मुलाकात की। शिंदे के कार्यालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

नड्डा लोकसभा चुनाव से पहले महानगर के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शिंदे के आवास के दौरे के दौरान नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले भी थे। भाजपा राज्य में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More