रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करते नाबालिग सहित दो शातिर गिरफ्तार, 26 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली के मध्य जिले के पहाड़गंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एक नाबालिक और मोहम्मद साहिल निवासी सिद्धिपुरा, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और वरदात के समय पहनी हुई जैकेट बदामद कर पांच मामले सुलझा लिए है।

मध्य जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 11 फरवरी को शिकायतकर्ता ने पहाड़गंज थाने में शिकायत कर बताया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास दो व्यक्ति से पीछे से मोटरसाइिकल की टक्कर मार मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने, फुटेज में मोटरसाकिल का नंबर पता लग गया। अपराध में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल के नम्बर की जांच में यह सदर बाजार निवासी एक महिला के नाम पंजीकृत मिली। पते पर छापा मार पकड़ कर पूछताछ करने पर सामने आया कि मोटासाइकिल नाबालिग की मां के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने नाबालिक को पकड़ उसके पास से चोरी के पांच फोन बरामद किए।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर आरोपी मोहम्मद साहिल को सिद्धिपुरा चौक इलाके से पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर सुल्तान पुरी से 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More