भाजपा से गठबंधन चाहती हैं वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी , 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की सूची आ सकती है

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

अमरावती आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और उसकी प्रतिद्वंद्वी तेदेपा राजनीतिक गठबंधन करने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

आठ फरवरी को तेदेपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हुईं। हालांकि, भाजपा व तेदेपा ने अब तक गठबंधन की घोषणा नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, तेदेपा और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है। तेदेपा प्रवक्ता तिरुनगरी ज्योशना के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची 20 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है।

नौ फरवरी को नायडू की नई दिल्ली यात्रा के कुछ ही घंटों के भीतर वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के दोनों दल भाजपा के साथ गठबंधन करने की कोशिश में लगे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More