Assam में विपक्ष ने चुनावी बॉण्ड पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की सराहना की

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

असम में विपक्षी दलों ने चुनावी बॉण्ड योजना को निरस्त करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि फैसले ने न्यायपालिका और संविधान पर भरोसा मजबूत किया है।

असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा, ‘‘ इस योजना के माध्यम से, सत्तारूढ़ दल ने एकतरफा रूप से व्यापारिक समुदाय को उन्हें चंदा देने के लिए मजबूर किया। यह सूचना के अधिकार और लोगों के हित के खिलाफ था।’’

सैकिया ने कहा, ‘‘इसे निरस्त करके शीर्ष अदालत ने संविधान के सम्मान और गरिमा को बरकरार रखा है। फैसले ने न्यायपालिका और संवैधानिक मूल्यों में भरोसा मजबूत किया है।

कांग्रेस ने पीटीआई-से बात करते हुये इस योजना की विस्तृत जांच की भी मांग की और कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त चंदे को सरकारी खजाने में जमा किया जाना चाहिए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More