चलती ट्रेन में गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया, दोनों पूरी तरह स्वस्थ

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन जा रही रेलगाड़ी के सामान्य डिब्बे में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक रेलवे अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आगरा मंडल के प्रवक्ता प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार देर रात 11:20 बजे ट्रेन संख्या-12156 के सामान्य डिब्बे में सफर कर रही गर्भवती महिला क्षमता देवी को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद आगरा स्टेशन पर एंबुलेंस और रेलवे चिकित्सक का तैनात कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ 11 बजकर 45 मिनट पर महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के आगरा स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More