Delhi के उपराज्यपाल ने तिहाड़ जेल के पूर्व अधिकारी के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने तिहाड़ जेल के एक पूर्व जेल अधीक्षक के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
तिहाड़ जेल के इस अधिकारी पर आरोप है कि वह धनशोधन मामले में जेल में बंद आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की उगाही करने वाले गिरोह से जुड़े हुए थे।

अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है और अभियोजन स्वीकृति के लिए दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय (डीओवी) के माध्यम से उपराज्यपाल से अनुरोध किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल ने तिहाड़ जेल परिसर के जेल नंबर -4 के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More