Sikkim Chief Minister ने अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषण की

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को राज्य सरकार के समूह सी और डी के उन सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की जिन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक चार साल की सेवा पूरी कर ली है।

तमांग ने चार फरवरी को चुनावी बिगुल बजाते हुए घोषणा की थी कि चार साल से अधिक समय से काम कर रहे सभी अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और इस संबंध में इस महीने एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

रंगपो के सार्वजनिक मैदान में राज्य स्तरीय अस्थायी कर्मचारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं 31 दिसंबर तक चार साल की सेवा पूरी करने वालेग्रुप सी और डी के सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करता हूं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More