भविष्य में आस्था के केंद्र काशी और मथुरा के लिए भी विशेष रेल चलेंगी: आलोक कुमार

नई दिल्ली: अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए रामभक्तों को लेकर दिल्ली से गुरुवार रात को रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन आज अयोध्या कैंट पहुंची। इस रेल में लगभग 1750 श्रद्धालु दिल्ली से अयोध्या पहुंचे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा के आरंभ से पहले भक्तों जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और भारतीय रेल के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया।

विहिप के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है की प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भारतीय रेल की ओर से देश भर में विशेष रेल सेवा की शुरुआत की गई है। हमें पूरी आशा है कि भविष्य में काशी विश्वनाथ और श्री कृष्ण जन्म स्थान मथुरा के लिए भी ऐसी ही विशेष रेल चलाई जाएगी। हिंदू समाज श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अभिभूत और उत्साहित है और अयोध्या जी देश भर के हिंदुओं की आस्था का सबसे केंद्र है। दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने रेल से अयोध्या जाने वाले रामभक्त यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुबोध और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दयानंद , प्रांत सह मंत्री अशोक गुप्ता और सुनील सूरी और रेलवे के बड़े अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन हुआ। इसके बाद से देश ही नहीं पूरी दुनिया से रामभक्त लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं ताकि वे अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। भारतीय रेलवे ने अयोध्या आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों को विशेष आस्था रेल चलाकर अयोध्या से जोड़ा है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More