राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि राजद्रोह और देश के खिलाफ अपराधों के लिए 2018 से 2022 तक 701 मामले दर्ज किए गए और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत 5,023 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि राजद्रोह और देश के खिलाफ अपराधों के तहत दर्ज मामलों की संख्या 2021 में 149 से घटकर 2022 में 68 रह गई। राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इसी तरह यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की संख्या 2021 में 814 से बढ़कर 2022 में 1005 हो गई। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 788 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 500 लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा राज्यों के खिलाफ अपराध के मामलों में आरोपपत्र दायर किया गया। जवाब के अनुसार 131 लोगों को बरी भी कर दिया गया।
Comments are closed.