Firozabad में पड़ोसी महिला ने 11 वर्षीय लड़़की की हत्‍या की, पुलिस ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

फिरोजाबाद जिला मुख्यालय के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम 11 वर्षीय एक बालिका की उसी की पड़ोसी महिला ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी विनोद की पुत्री तुलसी (11) अपने घर पर मौजूद थी तभी पड़ोस में रहने वाले मनीष की पत्नी रूबी से किसी बात को लेकरउसका विवाद हो गया।

उन्‍होंने परिजनों के हवाले से बताया कि रूबी ने तुलसी की गर्दन पकड़ कर जकड़ लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि पड़ोसी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गयी है। उन्होंने बताया कि मामले में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More