ठाणे की पुलिस स्टेशन में हुई फायरिंग में शिंदे गुट के नेता घायल, विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाने

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार की दिन रात को बड़ी घटना हुई है। यहां ठाणे पुलिस स्टेशन के अंदर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाने में फायरिंग शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता और बीजेपी विधायक के बीच हुई है। दोनों नेताओं के बीच झड़प होने के बाद फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ठाणे जिले में भूमि विवाद के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को गोली मारी गई है। इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर है। घटना शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने में हुई है। यहां पुलिस थाने में ही बीजेपी विधायक ने गोलियां चला दी। गोली चलाने वाले विधायक की पहचान भाजपा के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ के तौर पर हुई है।

वहीं मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में गणपत गायकवाड़ ने कहा कि उनके बेटे को पुलिस थाने में पीटा जा रहा था, इसलिए उन्होंने गोली चलाई। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिंदे अपराधियों का साम्राज्य स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे है।

घायलों को पुलिस ले गई अस्पताल
बता दें कि फायरिंग की घटना के बाद पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई है, जहां घायल महेश गायकवाड़ का ऑपरेशन हुआ जो कि सफल रहा। बता दें कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ का बेटा जमीन संबंधी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आया था, तभी महेश गायकवाड़ अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। बाद में गणपत गायकवाड़ भी थाने पहुंचे थे। इस दौरान ही पुलिस थाने में गोलियां चलने की घटना हुई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More