राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
संसद के बजट सत्र के दौरान झारखंड में राजनीतिक संकट के विरोध में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। सदस्यों ने सदन की कार्यवाही बाधित की और सदन से बाहर जाने से पहले नारेबाजी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट 2024-25 पेश करने के एक दिन बाद यह वाकआउट हुआ। बजट सत्र आम चुनाव होने से पहले मौजूदा लोकसभा का आखिरी सत्र है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की ‘दक्षिण भारत के लिए अलग देश’ वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि वह इस मामले पर सोनिया गांधी से माफी की मांग करते हैं।
Comments are closed.