‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दो दिवसीय पूर्व निर्धारित विराम दिया गया, राहुल गांधी दिल्ली लौटे

राष्ट्रीय जजमेंट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दो दिवसीय पूर्व निर्धारित अवकाश के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी लौट आए। राहुल मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।यात्रा फिलहाल पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। यात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में प्रवेश किया जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस की असम इकाई ने यात्रा का झंडा राज्य में कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को सौंपा।कांग्रेस ने बताया कि यात्रा को शुक्रवार और शनिवार को दो दिन के लिए पूर्व निर्धारित विराम दिया गया है और यह गणतंत्र दिवस के बाद 28 जनवरी को कूच बिहार से फिर से शुरू होगी। यात्रा कूच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों से होकर गुजरेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More