Nagpur में बिजनेस पार्टनर और दो अन्य ने चलती एसयूवी में एक व्यक्ति की हत्या की

राष्ट्रीय जजमेंट

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके बिजनेस पार्टनर और दो अन्य लोगों ने तेज रफ्तार वाहन में कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कुही पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान आदित्य बोंद्रे (35) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में उमरेड मार्ग पर हुयी। उन्होंने कहा, ‘‘बोंद्रे और उनके बिजनेस पार्टनर सचिन पेंढारकर के बीच विवाद था।

रविवार को पेंढारकर ने बिक्री के लिए एक प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। बोंद्रे को कथित तौर पर पेंढारकर और उनके दो सहयोगियों ने चलती एसयूवी के अंदर चाकू मार दिया।’’

उन्होंने बताया कि पेंढारकर और दो अन्य आरोपी पचगांव इलाके में वाहन से भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘बोंद्रे के चालक ने उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More