जनवरी में ठिठुरन से नहीं मिली राहत, ट्रेन-फ्लाइट पर पड़ा असर

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। उत्तर भारत के लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर है। सर्दी हर दिन अपना सितम लोगों पर ढा रही है। बीते कई दिनों से पूरा उत्तर भारत कोहरे की चादर भी लिपटा हुआ है। इसके साथ ही ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में लगातार आने वाली गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सिवीयर कोल्ड से से लेकर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आसमान में लगातार कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे हर तरह के यातायात पर असर पड़ा है। लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।

फ्लाइट्स पर पड़ रहा कोहरे का असर

कोहरे के कारण फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिला है। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 10 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। विजिबिलिटी कम होने के कारण एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स देरी से संचालित हो रही है।

ट्रेनों की भी थमी रफ्तार

उत्तर भारत में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है जिस कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगने लगा है। धुंध और काम विजिबिलिटी होने की वजह से देश के कई इलाकों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनिंग लेट चल रही है। उत्तर भारत में कई जगहों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी मात्र 15 मीटर तक रह गई है। भीषण ठंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में कोहरे की स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि शीतलहर की स्थिति कुछ दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More