Bangladesh, Mauritius के वैज्ञानिक भारत के अंटार्कटिक अभियान में शामिल हुए

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

मॉरीशस और बांग्लादेश के वैज्ञानिक बर्फीले महाद्वीप के लार्सेमैन हिल्स क्षेत्र में भारती अनुसंधान केंद्र में भारत के अंटार्कटिक अभियान के शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं। मॉरीशस के दो और बांग्लादेश के एक वैज्ञानिक कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के तहत अनुसंधान गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

वैज्ञानिक तीन से चार महीने के लिए अंटार्कटिक अभियान में भाग लेंगे और इस दौरान वे ध्रुवीय विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों में सहयोगात्मक अनुसंधान करेंगे और पर्यावरण की चुनौतियों को भी समझेंगे। वैज्ञानिकों की भागीदारी नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में पहले सीएससी समुद्र विज्ञानी और हाइड्रोग्राफर सम्मेलन के परिणामस्वरूप सुनिश्चित हुई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More