राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि उन्हें गोली मारी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना पखांजुर कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब असीम राय दोपहिया वाहन चला रहे थे। पखांजुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राय (50) निवर्तमान पार्षद और सत्तारूढ़ भाजपा की कांकेर जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे।
Comments are closed.