राष्ट्रीय जजमेंट
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 57 में स्थित एक समाचार चैनल की इमारत में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 57 स्थित ‘सुदर्शन न्यूज’ की इमारत में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग इमारत के भूतल पर लगी थी।
Comments are closed.