राष्ट्रीय जजमेंट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय अधिकारियों ने एक बंद बूचड़खाने पर छापा मारा और जानवरों के अंगों से घी तैयार करने वाली एक अवैध विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिवंडी शहर के ईदगाह रोड पर स्थित बूचड़खाने पर मंगलवार को छापा मारा गया। भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब करभे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अधिकारियों ने पाया कि बाजार में आपूर्ति के लिए गुप्त तरीके से जानवरों के अंगों से घी तैयार किया रहा था।
Comments are closed.