राष्ट्रीय जजमेंट
तमिलनाडु के एन्नोर में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है, जिस कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एन्नोर इलाके के सब सी पाइप में ये गैस रिसाव की जानकारी मिली थी। जैसे ही इलाके में गैस रिसाव हुआ पूरे इलाके में तेज गंध फैली थी। गैस की गंध फैलने के साथ ही पूरे इलाके में लोगों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद संबंधित विभाग को सूचित किया गया और तत्काल गैस रिसाव को रोका गया। मरम्मत करने के लिए गैस रिसाव को रोका गया है। जानकारी के मुताबिक इस गंध के फैलने से कुछ लोगों को बेचैनी की समस्या हुई थी।
अधिकारियों के अनुसार अप समुद्र पाइप में अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव होने की जानकारी मिलते ही इस पर एक्शन लिया गया और इसे तत्काल रूप से रोका गया है। जानकारी के मुताबिक गैस ठीक होने के कारण इसकी तेज गंदे पूरे इलाके में फैली और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस लीक के कारण पांच लोगों को बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद तत्काल रूप से सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का इलाड किया जा रहा है।
मामले की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि गैस लीक को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में हालत स्थिर बने हुए है और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। अब गैस लीक को रोका गया है, जिसके बाद हालत बेहतर हुए है। गैस लीक बंद होने के बाद लोग अपने घर भी लौट आए है। घटना स्थल पर पुलिस और मेडिकल टीम मौजूद है।
Comments are closed.