पेटीएम ने उठाया बड़ा कदम, एक झटके में 1000 लोगों को नौकरी से निकाला

राष्ट्रीय जजमेंट

पेटीएम एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी अपने कुल कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इकाॅनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार पेटीएम की पैरेंट कंपनी ने ONE97 ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।

 

 

ये छंटनी पिछले कुछ महीने में हुई है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह कदम काॅस्ट कम करने और नये बिजनेस सेटअप के लिए की है।

 

बता दें कि पेटीएम भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी है। ये किसी भी भारतीय स्टार्टअप की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है। जानकारी के अनुसार इस साल भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने 28 हजार ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। इससे पहले 2022 और 2021 में भी लगभग 5 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। वहीं स्टार्टअप कंपनी जेस्टमनी और बायजू तो बंद होने के कगार पर है।

 

आरबीआई के निर्णय से हुआ असर

आर्थिक जानकारों की माने तो आरबीआई ने कुछ समय पहले अनसिक्योर्ड लोन को लेकर नई गाईडलाइन जारी की है इसका असर भी पेटीएम पर हुआ है। आरबीआई के इस कदम से पेटीएम ने बाय नाउ और पे बिजनेस लेटर को बंद करने का फैसला लिया था। माना जा रहा है कि कर्मचारियों की 10 प्रतिशत छंटनी कंपनी के इसी सेगमेंट से हुई है। इसके अलावा कंपनी का शेयर बाजार में भी प्रदर्शन खराब रहा है। कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 6 महीने से कंपनी में शेयरों के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More