गिरिराज की ममता बनर्जी पर की गयी टिप्पणी के विरोध में TMC का हंगामा

राष्ट्रीय जजमेंट

तृणमूल कांग्रेस की कई महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने वाली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कथित ‘‘स्त्री द्वेषी’’ टिप्पणी के खिलाफ आज संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग की। हम आपको बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर गिरिराज सिंह द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए कथित साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है, जिसमें भाजपा नेता ने ममता बनर्जी का जिक्र किया और कहा, ‘‘जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये उचित नहीं है।’’ टीएमसी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने पर की गई टिप्पणी के लिए ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना की। मोइत्रा ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कुछ चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारत में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में आपकी (गिरिराज) शर्मनाक और ‘स्त्री द्वेषी’ टिप्पणियां आपकी बीमार और विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं। हां, हम अपने जश्न से प्यार करते हैं। हम अपने ठुमकों से प्यार करते हैं। हम जश्न मनाते हैं कि भाजपा कभी भी बंगाल पर शासन नहीं कर सकती।’’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More