धोखाधड़ी के आरोप पर भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट

 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में आपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने के आरोप में शंकरगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता सेतराम बड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेज दिया है। आरोपित सेतराम बड़ा भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए थे।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट पर उन्होंने वर्ष 2018 में सीतापुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। संगठन ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिम्मेदारी दी थी। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि शंकरगढ़ निवासी अनिल कुमार खाखा ने सेतराम बड़ा के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More