कुपवाड़ा में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी

राष्ट्रीय जजमेंट

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगले 24 घंटे में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में समुद्र तल से 2,800 मीटर से ऊपर खतरे के लिहाज से कम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।’’ अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More