भाजपा ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर जल बोर्ड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय जजमेंट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप सरकार द्वारा संचालित जल आपूर्ति निकाय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जल बोर्ड सीवरेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के उन्नयन के लिए फर्जी निविदाएं जारी कर ‘‘घोटाला’’ कर रहा है। भाजपा नेताओं के आरोपों पर जल बोर्ड या आप सरकार की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जल बोर्ड का ‘‘घोटाला’’ केजरीवाल सरकार के ‘‘शराब घोटाले’’ से भी बड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल बोर्ड में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें निविदाएं जारी की गईं, भुगतान भी किया गया, लेकिन कोई काम नहीं किया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More