कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल

राष्ट्रीय जजमेंट

नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र क्षेत्र के सेक्टर-83 में शनिवार देर रात कोकार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में काम समाप्त कर सीतापुर जनपद के इस्लाम, इस्लामुद्दीन, इमामुद्दीन,तौसीफ, शईक और तालिब अपने-अपने कमरे की तरफ लौट रहे थे , उसी दौरान रात करीब एक बजे एप्पल कंपनी के पास सामने से आ रही तेज एक रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में इस्लाम (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते तीन घायलों को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि दो घायलों को हादसे के दौरान मामूली चोट आई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More