अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 46

राष्ट्रीय जजमेंट

सिक्किम में सेना के चार और जवानों के शव बरामद होने के बाद प्रदेश में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 46 हो गई है।सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एसएसडीएमए ने ताजा बुलेटिन में कहा कि अब तक 15 सैन्यकर्मियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, एजेंसी ने उनकी पहचान या उन स्थानों के बारे में विस्तार से नहीं बताया जहां से शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार अक्टूबर को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में अचानक आई बाढ़ के बाद कुल 23 सैन्यकर्मी बह गए। अधिकारियों ने कहा कि सात सैनिकों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More