भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार : धर्मेंद्र यादव 

राष्ट्रीय जजमेंट

 बदायूं। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के नेताओं ने झूठ, धोखे एवं साम्प्रदायिकता के आधार पर सरकार तो बना ली है, लेकिन आमजनता की मूलभूत आवश्यकताओं को नजरंदाज करके महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी भयानक दानव रूपी समस्याएं आमजनता के सामने खड़ी कर दीं हैं। बनवारी सिंह यादव के पैतृक गांव मानपुर,विधानसभा बिसौली,बदायूँ में एक जनसभा का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अथिति के रूप में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव व विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव,बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य मौजूद रहे तथा अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने की। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने स्व0 बनवारी सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जनसभा में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह स्थान बाबू जी स्व0 बनवारी सिंह यादव की जन्मस्थली है यहीं से उठकर उन्होंने श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद बदायूँ में समाजवादी पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं को भूलकर भाजपा के नेता सरकारी तंत्र के माध्यम से लूट करके अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। आज मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की वोटिंग हो रही है, पिछले दिनों मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान आमजनता से मिलने का मौका मिला, वहां पर भाजपा की हार तय हो चुकी है।  विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव व बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से वोटों की गड़बड़ी करके भाजपा ने बदायूँ लोकसभा से अपना सांसद बना लिया था परंतु वर्तमान समय मे सपा कार्यकर्ताओं सहित आमजनता पूरी तरह से सतर्क रहकर पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव को संसद में पहुचाने की ठान चुकी है जिससे पुनः गरीब,शोषित, पीड़ित व्यक्तियों की आवाज़ देश की सबसे बड़ी पंचायत में बुलन्द हो सके। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि बदायूँ लोकसभा के अंतर्गत जनपद बदायूँ की सहसवान,बिसौली,बदायूँ व बिल्सी विधानसभाएं आतीं हैं हम सभी सपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया है कि धर्मेंद्र यादव को सभी विधानसभाओं से रिकॉर्ड वोटों से जिताकर इतिहास बनाने का कार्य करेंगे और तब तक अपने अपने क्षेत्रों के जाकर समाजवादी नीतियों व रीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर सहसवान विधायक बृजेश यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, नरेश प्रताप सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, कैप्टन अर्जुन, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More