क्या अपना गढ़ बचा पाएंगे शिवराज और कमलनाथ?

राष्ट्रीय जजमेंट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज वोटिंग हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य विधानसभा की 230 सीटों के लिए 2,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ से भविष्य का भी फैसला होने वाला है। पिछले दो दशकों से एमपी सत्तारूढ़ बीजेपी का गढ़ रहा है। हालाँकि, वर्तमान चुनावी परिदृश्य में मुख्य विपक्ष, कांग्रेस की पकड़ा मजबीत हुई है। पिछले चुनावों में, हालाँकि कांग्रेस ने भाजपा पर 5 सीटों की मामूली बढ़त हासिल की थी, लेकिन उसका शासन अल्पकालिक था, केवल 15 महीने तक चला। सत्ता में यह अचानक बदलाव तब हुआ जब 2020 में 22 निर्वाचित कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का चौथा कार्यकाल हुआ। यहां एमपी चुनाव में 5 महत्वपूर्ण सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More