राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने दो बार अपने गृह राज्य ओडिशा का दौरा करेंगी

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने दो बार अपने गृह राज्य ओडिशा का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महीने उनका पहला दौरा 20-22 नवंबर और दूसरा 26-27 नवंबर को होगा।  अपनी पहली यात्रा के दौरान, वह बदामपहाड़ रेलवे स्टेशन से मयूरभंज जिले में अपने पैतृक स्थान राइरंगपुर तक 32 किलोमीटर की ट्रेन यात्रा करेंगी। पिछले साल जुलाई में पदभार संभालने के बाद यह राज्य की उनकी तीसरी यात्रा होगी।  राष्ट्रपति 21 नवंबर को बदामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नयी एक्सप्रेस ट्रेन – टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू, बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस और शालीमार-बदामपहाड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगी। राष्ट्रपति डिजिटल माध्यम से नए राइरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन करेंगी। वह जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगी। वह वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बुर्ला के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More