राष्ट्रपति ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर बुधवार को राज्य के लोगों को बधाई दी और उनकी प्रगति की कामना की। साल 2000 में आज ही के दिन बिहार को विभाजित कर झारखंड राज्य की स्थापना की गई थी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More