अयोध्या में 24 लाख दीये जलाकर मनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

राष्ट्रीय जजमैंन्ट

देश भर में दिवाली की धूम मची हुई है। दिवाली के पांच दिवसीय कार्यक्रम को मनाने के लिए अयोध्या में भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 24 लाख से अधिक दीपों को एक साथ जगमग कर दिवाली मनाई जाएगी। इस भव्य आयोजन से पहले कई सांस्कृति झांकिया भी निकाली गई है। इसके साथ ही लोकनृत्य का मजा भी श्रद्धालुओं ने लिया है। इन झांकियों में रामायण की कई घटनाओं का चित्रण किया गया है। इन झांकियों को राम की पैड़ी तक ले जाया जाएगा। राम की पैड़ी पर ही 24 लाख दीयों को सजाया गया है, जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके बाद शाम को लेजर शो और साउंड शो आयोजित किया जाएगा। अयोध्या के इस रिकॉर्ड दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने भी शिरकत की है। दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा,‘‘राम की नगरी में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि इस बार के दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। सिंह ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।’’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More