सिलेंडर फटने से परिवार के चार सदस्य घायल

राष्ट्रीय जजमैंन्ट

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक घर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हुए विस्फोट में कुसुम (45) गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बताया कि कुसुम का उपचार सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि कुसुम के बेटे, बेटी और एक रिश्तेदार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें इलाज के बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब परिवार सो रहा था। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने कहा कि प्रासंगिक कानून के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More