बंदूक का भय दिखाकर सरकार में मंत्री से लूटपाट

राष्ट्रीय जजमेन्ट 

दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के एक व्यस्त राजमार्ग पर बंदूक का भय दिखाकर सरकार में मंत्री से लूटपाट करने और उनके दो अंगरक्षकों से पिस्तौल छिनने के मामले में पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लूटपाट की ये घटना तब हुई जब परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा के अंगरक्षक सोमवार सुबह राजमार्ग पर वाहन के पंक्चर हुए टायर को बदल रहे थे। इसी दौरान तीन बंदूकधारी कथित तौर पर झाड़ियों से बाहर निकले और अंगरक्षकों के हथियार छिन लिए तथा उन्हें जमीन पर लेटने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने चिकुंगा पर बंदूक तान दी और उनकी कुछ निजी चीजें लूट लीं। पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने कहा, ‘‘इस अप्रत्याशित घटना के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।’’ मंत्री ने मंगलवार को संसदीय संबोधन के दौरान सांसदों से कहा कि इस घटना से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। चिकुंगा ने कहा, ‘‘यह घटना बहुत पीड़ादायक और मन को विचलित करने वाली थी…. बहुत बुरा अनुभव था।’’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More