‘मैं माफी मांगता हूं, अपने शब्द वापस लेता हूं : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की शिक्षा की भूमिका पर अपनी विचित्र टिप्पणी के बाद बुधवार को माफी मांगी। कल राज्य विधानसभा में महिला शिक्षा के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे विपक्ष ने “अश्लील” और अपमानजनक बताया।मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी यह बताते हुए की कि बिहार की प्रजनन दर 4.2 से घटकर 2.9 प्रतिशत क्यों हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है… यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है।’’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया और राज्य की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर निशाना साधा। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, कुमार ने सदन में इसका विवरण दिया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे पैदा होते हैं। हालांकि शिक्षा हासिल करने के बाद एक महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है… यही कारण है कि (जन्म की) संख्या में कमी आ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप, पत्रकार भी इसे अच्छी तरह समझते हैं। पहले यह (प्रजनन दर) 4.3 थी, लेकिन अब यह घटकर 2.9 हो गई है। और, जल्द ही हम 2 तक पहुंच जाएंगे।’’

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More