राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। धार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। उन्होंने कहा कि आपके प्रदेश(मध्य प्रदेश) में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है… महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े? उन्होंने कहा कि कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं…वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है।
Comments are closed.