मध्य प्रदेश में विपक्ष पर गरजे अमित शाह

राष्ट्रीय जजमेंट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (4 नवंबर) को लोगों से आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 18 साल के शासन में सभी समुदायों के कल्याण के लिए काम किया और इसे एक मजबूत राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि ‘बेमिसाल राज्य’ जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर “अपना खजाना भरने” के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके विपरीत, भाजपा ने राज्य का विकास किया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More