राष्ट्रीय जजमेंट
रुद्रप्रयाग। शिव भक्तों के लिए एक आवश्यक सूचना है जिसके बारे में उन्हें जानना जारुरी है। हम सभी सर्दियों के पूरी तरह से शुरू होने से पहले घूमने फिरने का प्लान बनाना ते हैं। शिव भक्त सबसे ज्यादा उत्तराखंड जाते हैं क्योंकि वहां इस राज्य में पंच केदार हैं। लोग तीर्थ करने के लिए भी उत्तराखंड जाते हैं। ऐसे में अगर आप उत्तराखंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कुछ मंदिरों के कपाट बंद होने जा रहे हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित तुंगनाथ मंदिर के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विस्तृत अनुष्ठान के बाद सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यह जानकारी दी। अजय ने बताया कि ‘मंगला आरती और पूजा’ के बाद मंदिर के कपाट पूर्वाह्न 11 बजे बंद किये गए। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट बंद होने के अनुष्ठान के दौरान 1500 श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे।
Comments are closed.