शरद पवार को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रीय जजमेंट 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार ही थी, जिसने पार्टी के संस्थापक शरद पवार को कृषि क्षेत्र में उनके काम के लिए देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सुले का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए राकांपा संस्थापक के योगदान पर सवाल उठाया था।अहमदनगर जिले के शिरडी में बृहस्पतिवार को अपने संबोधन के दौरान मोदी ने राकांपा प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बिना कहा था, ‘‘महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता देश के कृषि मंत्री रह चुके हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए क्या किया?’’शरद पवार केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार (2004-14) के दौरान कृषि मंत्री रहे थे। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे तब किसानों को बिचौलियों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More