नए भारत के भी शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी:आदित्यनाथ

राष्ट्रीय जजमेंट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं। आदित्यनाथ ने कहा, उनके (मोदी के) नेतृत्व में 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने अपने सांगठनिक विकास के साथ ही देश के विकास को भी गति दी है।”उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वो करती है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोकभावन में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक नई भाजपा के शिल्पकार के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया।यह पुस्तक मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई सिंह की कृति द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी का अनुवाद है। हिन्दी संस्करण का अनुवाद सुनील त्रिवेदी ने किया है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही देश की इकलौती पार्टी है जो सबसे पहले देश को रखती है और फिर पार्टी, उसके बाद परिवार और अंत में खुद के हित आते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More