अच्छा मुनाफा देने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

राष्ट्रीय जजमेंट 

हरियाणा के गुरुग्राम में ठगों ने एक हेड कांस्टेबल समेत कुछ लोगों से निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।आरोपियों ने लोगों को निवेश की रकम पर 18 से 20 प्रतिशत अधिक राशि मिलने का लालच दिया। उन्होंने अपना दफ्तर भी खोला, लेकिन 15 दिन के अंदर ही उसे बंद कर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सेक्टर 40 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की शिकायत के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में मनीष कसाना, ललित, शुभम चौधरी, अजय प्रताप, राहुल मलिक और राजेश कुमार नाम के व्यक्ति शामिल हैं।बताया जाता है कि आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के दुलोठ गांव के रहने वाले हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कई लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी की है। कुमार ने कहा कि उसने भी 11 लाख रुपये का निवेश किया था लेकिन अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना सेक्टर 40 के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More