केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे

राष्ट्रीय जजमेंट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।छत्तीसगढ़ में चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह आज बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर पहुंचेंगे।उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। जनसभा के बाद वह दोपहर पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके बाद शाह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस मैदान कोंडागांव में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।शाह शाम चार बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More