भाजपा का पोस्टर उसकी हताशा को दिखाता है: कांग्रेस

राष्ट्रीय जजमेंट

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोस्टर में राहुल गांधी को ‘नये युग का रावण’ के रूप में चित्रित करना उसकी ‘‘हताशा और तुच्छ हथकंडा’’ है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की थी और उन्हें ‘नए युग का रावण’ करार दिया था। कांग्रेस ने भाजपा के पोस्टर की ‘एक्स’ पर कड़ी आलोचना की थी। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इसे ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ और ‘‘खतरनाक’’ बताया था। वडिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा अपने संवाद रुख में पीछे की तरफ जा रही है। जबकि वे पहले ऐसे विभाजनकारी संदेशों को प्रसारित करने के लिए अनौपचारिक चैनलों पर निर्भर थे, अब वे ऐसे उद्देश्यों के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने पर उतर आए हैं।’’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More